फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,sucide,boy

संदिग्ध हालत में किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,sucide,boy
एट। फार्म हाउस पर लगे पेड़ पर किशोर का शव संदिग्ध हालत में लटका मिला। शव देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

एट थानाक्षेत्र के हरदोई गूजर गांव में कोंच रोड पर स्थित नामधारी फार्म हाउस पर काफी समय से मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ममहोनी खुर्द निवासी गब्बर सिंह का परिवार रहता था। गुरुवार की रात परिवार के लोगों ने खाना खाया और सो गए। सुबह गब्बर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र निवेद उर्फ जीतू (17) का शव पेड़ पर टीशर्ट के फंदे पर लटका मिला। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि यह खेत सरदार हरजिंदर सिंह का है। जिसमें मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ममहोनी खुर्द निवासी गब्बर सिंह व उसका परिवार रहकर देखरेख करता था। परिजनों ने बताया कि निवेद रात में खेतों की रखवाली कर रहा था। निवेद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed