{"_id":"60a9462c8ebc3e68712cdcaa","slug":"village-former-police-sdm-fir-orai-news-knp62986552","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र के साथ मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पुत्र के साथ मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
माधौगढ़। चाकी में नवनिर्वाचित प्रधान पुत्र व हारे प्रधान पति से शनिवार की दोपहर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते देखते हारे प्रधान पति ने समर्थकों के साथ प्रधान पुत्र की लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोहन अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गोहन थाना क्षेत्र के गांव चाकी की नवनिर्वाचित प्रधान सुनीता के पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर में किसी काम से गांव में गया था। प्रधान पद से हारे रामू खंगार से ज्ञानेंद्र सिंह का किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। हारे प्रत्याशी के समर्थक लाठी डंडा लेकर आ गए। देखते देखते ज्ञानेंद्र सिहं को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोहन अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने महेंद्र, पंकज, नीरज व रामू के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने घर से महेंद्र सहित चार अज्ञात लोगों को थाने ले आई है। (संवाद)
---
ढीले तारों की चपेट में आया किसान, अचेत
माधौगढ़। शौच के लिए जा रहे अधेड़ किसान को करंट लगा गया, जिससे अचेत हो गया। क्षेत्र के गांव अकबरपुरा निवासी किसान किशनपाल (55) पशुबाड़ा में सो रहे थे। शुक्रवार की रात शौच के लिए जा रहे थे तभी पशुबाड़ा के पास से निकले बिजली के तार सिर में छू गया। करंट लगने से अधेड़ जमीन पर गिर गया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
--------