फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,pipe line,BDO,block

पाइप लाइन बिछाने को खोदी सडक़ें, दुरुस्त नहीं कराईं

Wed, 29 Dec 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
village,former,pipe line,BDO,block
बरही गांव में पाइपलाइन के लिए तोड़ी गई सड़क। - फोटो : ORAI
कदौरा। कदौरा ब्लाक के गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने की मुहिम के अंतर्गत गांव-गांव पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा जा रहा हैं। जिसके चलते लोगों को काफी समस्या हो रही हैं। कारण है कि
विज्ञापन

ठेकेदार पाइप लाइन डलवाने के बाद सड़क को ऐसे ही हाल में छोड़ दे रहे हैं। जिसमें ग्रामीण गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
कदौरा ब्लाक के रैला, इकौना, हरचन्द्रपुर, परौसा, सजेहरा, बागी, बरही समेत ब्लाक के करीब 20 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन डलवाने का कार्य कराया गया है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पाइप लाइन डालकर सड़क को बिना भरे ही फरार हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नरेंद्र कुमार, राम सिंह, बृजलाल, कालीदीन ने बताया कि सड़कों की दशा न सुधारने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने जाने में अधिक समस्या हो रही है। बीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि इन सड़कों की जांच कराई जाएगी। ठेकेदार ने सुधार नहीं कराया तो कार्रवाई के लिए लिखा पढ़ी कर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन

---------
अधिकारियों को कराया अवगत फिर भी सुनवाई नहीं
बरही गांव के ग्राम प्रधान राकेश साहू ने बताया कि तोड़ी गई सड़कों को बनवाने के लिए कई बार कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अधिकारी को अवगत कराया गया। पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बरही में दो माह पहले बनी थी सड़क
ग्राम पंचायत बरही में दो माह पूर्व 20 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। पाइप लाइन डालने के दौरान ठेकेदार ने पुरानी सड़कों के साथ नई सड़केंभी क्षतिग्रस्त कर दीं। इसी तरह अन्य गांवों में 500 से लेकर 700 मीटर की कई सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed