फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,lighting,muslim,urdu shayar

बारावफात पर घरों और प्रतिष्ठानों पर लहराएंगे परचम

Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
village,former,lighting,muslim,urdu shayar
मुहम्दाबाद। हजरत मुहम्मद साहब की मुकद्दस यौम ए पैदायश (बारावफात) को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 12वीं रबीउल अब्वल की तैयारी चल रहीं हैं। आगामी 19 अक्तूबर को जश्न ए ईद मीलादुन्नबी मनाया जाएगा। इस्लामी कलेंडर के अनुसार इस बार बारहवीं रवीउल अव्वल का चांद 7 अक्तूबर को दिखाई दिया है। इससे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रौनक बढ़ गई है। अधिकतर अकीदतमंदों ने घरों, और प्रतिष्ठानों पर इस्लामी परचम लगा लिए हैं।
विज्ञापन

शहर और गांवों में स्थित आस्तानों, मजारों व झंडों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया है। हाजी अब्दुल हक व गफ्फार ने बताया कि शहर हो या गांव हुजूर की आमद को लेकर मार्गों और गली, कूंचों में बनने वाले लोहे के प्रवेश द्वारों की साफ. सफाई व रंग.रोगन कर तैयार कर लिया है। इसके अलावा बांस और प्लाई से बनने वाले गेटों को भी चमकनी आदि से सजाया और संवारा गया है। हाफिज मुहम्मद अकरम रजा ने बताया कि यह महीना बड़ी रहमत वाला है। इसमें मस्जिदों, घरों गली, कूचों को सजाना चाहिए। वे कहते हैं उर्दू तारीख बारहवीं रवीउल अब्बल मुताबिक 19 अक्तूबर को सुबह शादिक के वक्त हजरत मुहम्मद साहब की यौम ए पैदायश का वक्त है। इस मुबारक लम्हों का संदीजगी से अहतराम करें और आका हजरत मुहम्मद मुस्तफा को दरूदपाक पेश करें।
विज्ञापन

--------------
इस्लामी परचम की हो रही मांग
बारवीं रबीउल अब्वल के मौके पर बजरिया स्थित दुकानों में इस्लामी परचम की मांग है। झंडे, स्टीकर, बिल्ले, माथे की हरी पट्टी, बैजों के अलावा लाल, सुनहरी हरी एवं नीली चांदनी से बाजार गुलजार है। दुकानदार अहतसाम नसीम का कहना है अभी तक तो झंडों की ही बिक्री हो रही है। अगर प्रशासन से गेट बनाने की मंजूरी मिली तो मार्गों को सजाने वाली रंग.बिरंगी चांदनी आदि की बिक्री बढ़ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आकर्षक बनते बजरिया रोड के गेट
शहर के मोहल्ला गणेशगंज, अथाई, कबीरनगर समेत बजरिया के अन्य मोहल्लों में झालरों, झंडों, चांद सितारों से सजाया जाता है। बजरिया रोड के गेट आकर्षण के केंद्र रहते हैं लेकिन इस बार मंगलवार तक बारवीं रबीउल अब्वल की पांच तारीख हो गई है और रोड पर एक भी गेट नहीं बने हैं।
--------------
सामग्री की कीमतों पर एक नजर
--------------------
सामग्री रुपये प्रति पीस
हरा झंडा 50 से 150
बैज 10 से 20
बिल्ला 10 से 25
हरी पट्टी 10 से 20
चांदनी 70 से 80
-------------------------
फोटो-6-बैठक को संबोधित करते जमील अहमद कादरी। संवाद
तयशुदा मार्ग पर ही निकलेगा जुलूसे मुहम्मदी
- जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर घरों को सजाएं झंडे लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। आगामी 19 अक्तूबर को पैंगबर इस्लाम मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (जन्मदिवस) को धूमधाम से मनाने के लिए बैठक का आयोजन बरकातिया मदरसे में किया गया। तहय हुआ कि सदर इमाम अंजुमन फिदायने रसूल जनरल सेकेट्री जमील अहमद कादरी, कारी शमसुल कमर ने कहा कि जुलूसे मुहम्मदी जो पिछले साल दुनियां में फैली महामारी कोरोना की वजह से सरकार की गाइड लाइन के तहत ही हर त्योहार मनाया गया था। अल्लाह का शुक्र है इस बार सब ठीक है। हर धर्म के लोग त्योहार हंसी खुशी के साथ मना रहे है। उन्होंने जुलूसे मुहम्मदी में सभी से अपील की है कि सब लोग पूरे अदब के साथ शामिल हों सिरों पर टोपी रहे और कतार में चलें। जुलूस कादरी चौराहे गणेशगंज से अपने तयशुदा मार्ग से होता हुआ वापस आएगा। बैठक में शहर के ज्यादातर इमाम और जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया।

सदर हाफिज फिरोज रहमानी, संचालन कर रहे शहर इमाम मंजूर साहब, शहर काजी शकील बेग रहमानी ने जुलूस में शामिल होने वाली सभी कमेटियों और लोगों से अपील की है कि सभी लोग वक्त पर पहुंचे जिससे अपने तय वक्त से जुलूस निकल सके और सभी लोग अपने हाथों में झंडे लेकर नाते नबी पढ़ते हुए शामिल हों। बैठक में हाफिज शाहिद,जुनैद, अजीज, नासिर, आमीन खान, शफीकुर्रहमान, मिर्जा साबिर बेग ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान हाफिज आमिर, मैराज, हाजी मुबीन, मुहम्मद नबीउद्दीन, अकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed