फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,home,police,FIR

किसान को मरणासन्न कर बदमाशों ने की लूटपाट

Sat, 11 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
village,former,home,police,FIR
माधौगढ़ (जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने घर में चारपाई पर सो रहे किसान का गला दबाकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर से जेवर और नगदी लूट ले गए। किसान को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गले से आवाज न निकलने के कारण किसान घर में हुई लूटपाट की जानकारी नहीं दे पा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लाखों की नगदी, जेवरले गए हैं। गोहन थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि तलाश की जा रही है। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

गोहन क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी राजाबाबू तिवारी (52) गुरुवार की रात घर में अकेले थे। उनके बड़े भाई दिनेश तिवारी इलाज के लिए बेटे के साथ उरई गए थे। जबकि तीसरे भाई कमलेश ईंटों में परिवार के साथ रहते हैं। देर रात बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुसे और चारपाई पर सो रहे राजाबाबू तिवारी को दबोच लिया। इसके बाद मारपीट कर गला दबा दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। बदमाश बक्से में रखे जेवर और नगदी समेट ले गए। होश आने पर राजाबाबू किसी तरह अपने घर से निकला और पड़ोसियों के दरवाजे पर ईंट मारकर उन्हें जगाया। आनन फानन में पड़ोसी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां हालत खराब देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों ने पुुलिस को बताया कि बदमाश राजा से उसके भाई दिनेश की लाइसेंसी बंदूक के बारे में पूछ रहे थे। न बताने पर ही उसे मरणासन्न किया है। राजा की शादी नहीं हुई है। वह भाई दिनेश के परिवार के साथ ही रहता था। उसके नाम 10-15 बीघे खेती भी है। गोहन पुलिस का कहना है कि फिलहाल राजा कुछ बोल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

-----------------
पुलिस सिर्फ जुआरी ही तलाशती है
ग्रामीणों का कहना है कि गोहन पुलिस गश्त नहीं करती है, सिर्फ जुआरी ही तलाशती रहती है। और उन्हें पकड़ने के बाद सौदेबाजी करती है। यही कारण है कि क्षेत्र में जुआं भी बंद नहीं हो पा रहा है और लगातार जुआरी पकड़े ही जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो दिन पहले हुई थी चहलकदमी
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी बदमाशों को गांव के आसपास चहलकदमी करते देखा गया था। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग भी की थी और पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

---------
मामला लूट या डकैती, बताएगा राजा
मामला लूट का है या डकैती है। यह भी राजा बाबू के गले से आवाज निकलने के बाद ही पता चल सकेगा। अभी तो बदमाशों की संख्या दो ही मानी जा रही है लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि बदमाश 4 से 5 होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed