फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,health,ARMY,eyes

सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार

Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village,former,health,ARMY,eyes
जालौन। आईटीबीपी बरेली में तैनात सैनिक की बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई। सैनिक का मंगलवार को पैतृक गांव धनौराकलां में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौराकलां निवासी कमलेश कुमार रजक (55) पुत्र तिजई भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत थे। बरेली की बटालियन में उनकी नियुक्त थी। आईटीबीपी में नियुक्ति के दौरान ही उन्हें गंभीर रोग (कैंसर) हो गया था। मुंह के कैंसर से वह लगभग एक वर्ष से जंग लड़ रहे थे। 9 अगस्त को वह जीवन की जंग हार गए। तैनाती स्थल पर ही कमलेश का निधन हो गया। सैनिक के निधन की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव में सभी की आंखों में आंसू थे। परिवार में पत्नी राधा पति की मौत सुनकर बेसुध हो गई। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। पुत्र रामबाबू (40), श्यामबाबू (36), वीरेंद्र उर्फ उमेश (27), मुकेश (22) व उमेश (18) भी शोकग्रस्त हो गए। मंगलवार की सुबह सैनिक का शव गांव पहुंचा। आइटीबीपी के जवानों ने सैनिक को अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र रामबाबू ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed