फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,electric,transformer,sdo

बिजलीघर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली पानी के लिए हाहाकार

Thu, 14 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,former,electric,transformer,sdo
आराजी लेन बिजलीघर का फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे के आराजी लेन में स्थित 33 केवी बिजलीघर द्वितीय में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे कोंच तहसील क्षेत्र की करीब आधी आबादी में बिजली पानी के लिए हाहाकार की स्थिति है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे यकायक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ अनिरूद्ध कुमार मौर्या व जेई गौरव कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को अपने स्तर पर दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया। पर रात 8 बजे तक उसे दुरुस्त नहीं किया जा सका। इसके बाद घरों में पानी की समस्या को देखते हुए वहां पर रखे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से नगर की बिजली आपूर्ति जारी की गई। पर ओवरलोड के चलते पूरी रात बिजली आपूर्ति का आना जाना लगा रहा। गुरुवार को तड़के 5 बजे आई बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे तक जारी रही। इसके बाद शाम 4 बजे तक के लिए गुल रही। बिजली आपूर्ति की इस समस्या के चलते नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर घरों में बिजली पानी का घोर संकट देखा गया। बिजली न मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में पलेवा का कार्य प्रभावित हो गया है। इससे किसान परेशान हैं। एसडीओ के मुताबिक, गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की शाम तक 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से टुकड़ों में दी जाने वाली बिजली आपूर्ति का वैकल्पिक रोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

----------------
नए वैकल्पिक रोस्टर में मिलेगी बिजली
कोंच। वैकल्पिक रोस्टर के तहत ग्रामीण क्षेत्र के नदीगांव व इमलौरी फीडर से जुड़े गांवों में रात 8 से रात 12 बजे तक, तीतरा फीडर से जुड़े गांवों में रात 12 से सुबह 4 बजे तक एवं सामी व दोहर फीडर से जुड़े गांवों में रात 2 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बिजली समस्या को लेकर एक्सईएन से की वार्ता
कोंच। आराजी लेन स्थित 33 केवी बिजलीघर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से खेतों में चल रहा पलेवा का कार्य ठप हो गया है इसको लेकर नाराज किसान विधायक मूलचंद्र निरंजन के पास पहुंचे। गुरुवार की सुबह उन्होंने एक्सईएन से दूरभाष पर वार्ता की। एक्सईएन से वार्ता के बाद विधायक ने बताया कि आगरा से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह तक आ जाएगा और दिन में कार्य होने के बाद रात करीब 10 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारु रूप से मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed