फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,death,police,SDM

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,former,death,police,SDM
रामपुरा। फसल की रखवाली कर रहे किसान की खेत में लगे बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युत सप्लाई बंद कराकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मजीठ गांव निवासी लज्जाराम का 40 वर्षीय पुत्र कमल कुशवाहा शनिवार की सुबह खेत पर लगी फसल की रखवाली करने गया था। तभी उसके खेत में जानवर घुस आए। जिन्हें भगाने के चक्कर में वह खेत पर लगे विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेखपाल मंगलकांत गोस्वामी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक लज्जाराम के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। वहीं उसके परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन

25 गौवंशो से भरे कंटेनर समेत दो गिरफ्तार
आटा। हमीरपुर से गौवंशो लेकर बिहार जा रहे कंटेनर को शनिवार को इटौरा पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक के साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ लिया। जिनसे पुलिस ने पूछताछ के बाद गौवंश अधिनियम की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के इटौरा चंडौत मार्ग पर कहटा गांव के पास शनिवार की सुबह इटौरा पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक कंटेनर से लदा ट्रक हमीरपुर के चंडौत से पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने ट्रक रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर 25 गौवंश बुरी हालत में भरे हुए थे। पुलिस ने गौवंशों को आटा गौशाला में उतरवाकर उनके चारा पानी की व्यवस्था की। ट्रक में सवार मुन्ना, इब्राहिम दोनो निवासी मूसानगर कानपुर देहात से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह गौवंशो को हमीरपुर से बिहार ले जा रहे थे। तभी उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर गौवंश अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed