{"_id":"6166cf2e8ebc3e762a675975","slug":"village-fish-water-police-man-orai-news-knp6579808152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीं में डूब कर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदीं में डूब कर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। थाना क्षेत्र के पथरेहटा क्योटरा में मंगलवार की शाम मछली पकड़ने गए अधेड़ का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने जब अधेड़ को नदी में डूबते देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया। पर वह नहीं मिला। चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्योटरा पथरेहटा निवासी गंगा निषाद (50) अपने साथियों के साथ मंगलवार शाम बेतवा नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। पानी गहरा होने से वह डूबने लगा। आसपास के ग्रामीणों और उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक वह पानी में डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कई घंटे तक उसकी तलाश की। करीब चार घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव देख कर पत्नी फूलवती व पुत्र हरिश्चंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था। पुत्र ने बताया कि माली हालत ठीक न होने से वह मछली पकड़ कर बाजार में बेचते थे। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।