फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,fire,police,rupees,crops

घर में लगी आग में तीन मवेशियों की मौत, दो झुलसे

Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,fire,police,rupees,crops
आटा। गांव ददरी निवासी गुलाब सिंह के साथ घर के सभी लोग खेत पर गए थे। करीब 11 बजे उसके घर में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखकर सूचना गृहस्वामी और दमकल टीम को दी। थोड़ी देर में ही पहुंचे गृहस्वामी और पड़ोसियों की मदद से दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गुलाब सिंह के अनुसार, घर में रखे हुए 50 हजार रुपये की नकदी, पांच क्विंटल चना, 11 क्विंटल मटर व गेहूं और 60 हजार रुपये के सोने चांदी के आभूषण के साथ गृहस्थी का सामान जल गया। गृहस्वामी गुलाब सिंह ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल और नायब तहसीलदार ने पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी। (संवाद)
विज्ञापन

------------------------
घर में लगी आग, तीन मवेशी मरे, दो झुलसे
अग्निकांड में गल्ला, भूसा और गृहस्थी का सामान व नगदी भी राख
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में एक घर में लगी आग में तीन मवेशी मर गए। जबकि दो मवेशी झुलसकर घायल हो गए। इस घटना में किसान के घर में रखा गल्ला, भूसा और गृहस्थी का सामान व जरूरी कागजात के साथ नगदी भी जल गई।
विज्ञापन

ग्राम भेंड़ में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों के चलते गब्बर सिंह के घर में आग लग गई। आग से घर में बंधे मवेशियों में दो भैंस व एक गाय की मौत हो गई। जबकि दो मवेशी झुलस गए हैं। घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल सरसों, 10 क्विंटल भूसा एवं 40 हजार रुपये नकदी के अलावा राशन सामग्री जल गई। लोगों ने रात में यूपी 112 पीआरबी और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गब्बर ने बताया कि उसका सब कुछ आगजनी में जल गया। इस घटना के बाबत मौके पर जाकर लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील में दे दी है। पशु चिकित्सक भेंड़ द्वारा तीनों मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। ग्राम प्रधान भेंड़ माताप्रसाद वर्मा, प्रधान रवा मुलायम सिंह, मोहित वर्मा, बीडीसी अखिलेश कुमार आदि भी मौके पर पहुंच गए थे। बता दें कि गब्बर मजदूर है और कुछ रकवा बटाई पर लेकर थोड़ी बहुत खेती भी कर लेता है। जिस घर में आग लगी वह उसका रिहायशी घर होने के साथ-साथ मवेशी भी वहीं पर बांधता है। जिस समय घर में आग लगी उस समय वह पूरे परिवार के साथ खेत में फसल की मड़ाई करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो-14-आग लगने पर लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी देते दमकल कर्मी। संवाद
आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए
कोंच। अक्सर आगजनी की घटनाओं को देखते हुए शुक्रवार को दमकल कर्मियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर डेमो दिखाकर बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। गल्ला मंडी, सीएचसी और पेट्रोलपंपों पर उन्होंने लोगों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियां एवं आग से बचने के उपाय बताए। उन्होंने डेमो भी करके दिखाया। दुकानदारों से कहा कि वह अग्निशमन यंत्र दुकानों पर अवश्य रखें, बाल्टी में बालू भरकर टांग लें और साथ ही आग लगने पर तत्काल उन्हें सूचित भी कर दें, पानी के साधनों को सुरक्षित रखें। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग से बचने के उपायों से संबंधित सामग्री भी बांटी। इस दौरान प्रभारी ब्रजकिशोर, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed