फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,DM,team,pm,block

रिकवरी करने की जगह, खाते में भेजी दूसरी किस्त

Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
village,DM,team,pm,block
कदौरा। प्रधानमंत्री आवास योजना में सचिव किस कदर भ्रष्टाचार कर रहे है इसकी बानगी क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में देखने को मिलती है। आरोप है कि चार महीने पहले जांच करने गांव पहुंची टीम ने गांव में कुछ लोगों को आपात्र मानते हुए पहली किस्त की रिकवरी के निर्देश दिए थे। पर सचिव रिकवरी की जगह अपात्रों के खाते में दूसरी किस्त का धन भेज दिया। ग्रामीणों ने मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दे कि ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में 4 माह पहले विकास कार्यों का निरीक्षण करने केंद्रीय टीम आई थी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सचिव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसा लेकर गांव के कई अपात्रों को आवास दे दिए है। केंद्रीय टीम के निर्देश पर तत्कालीन डीएम ने जांच के लिए टीम गठित कर दी। करीब 15 दिनों बाद परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंची और आवासों की जांच की। जिसमें टीम ने लिस्ट में कई अपात्रों को पाया और उनसे रिकवरी के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी वैभव कुमार पर कार्रवाई की बात कही थी। पर अधिकारियों के जाते ही मामला शांत हो गया। आरोप है कि इसी बीच सचिव ने अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार करते हुए सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों से रिकवरी तो दूर उनके खातों में दूसरी किस्त के 70-70 हजार रुपये भी डाल दिए। गांव के सुमित नारायण, देवेन्द्र, महेन्द्र, विनोद कुमार आदि डीएम को शिकायती पत्र भेज कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। अगर सचिव ने अपात्रों के खाते में दूसरी किस्त डाली है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed