फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,woman,doctor

बीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर जान दी

Fri, 03 Jun 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
village,death,police,woman,doctor
उरई/महेवा (जालौन)। बीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे आग की लपटों से घिरा देखा तो आनन फानन में आग बुझाकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर मायके से भी परिजन आ गए।
विज्ञापन

चुर्खी गांव निवासी जुगल किशोर प्रजापति की 42 वर्षीय पत्नी रजनी ने बीमारी से परेशान होकर गुरुवार को केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मानसिक रुप से बीमार थी। इसलिए उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते है। मौत से बेटा कृष्णा, बेटी रक्षा, आकांक्षा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं महिला के मायके ममना हमीरपुर से भी परिजन आ गए है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

------------------------
फोटो-14 दिलीप (फाइल फोटो)।
बीमार युवक ने फांसी लगाई, मौत
कदौरा। बीमारी से परेशान युवक ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पुरवा कुर्याता निवासी दिलीप (40) ने गुरुवार की दोपहर कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बना फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और जांच पड़ताल की। पिता रामआसरे ने पुलिस को बताया कि दिलीप पिछले कुछ समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। पत्नी संगीता भी पिछले चार माह से मायके में थी। जिसके चलते वह परेशान रहता था। उसकी मौत से पुत्र आयुष, समर व पुत्री नैंसी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
--------------------------
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
उरई। किसान की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राजकुमार (50) की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खेती कर परिवार की भरण पोषण करते थे। राजकुमार के दो लड़के व एक लड़की है। मौत से पत्नी रजनी, बेटे अन्नू, बॉबी, बेटी दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)
-------------------------------
गृहकलह से त्रस्त युवक ने फांसी लगाई
उरई। गृहकलह के चलते युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर आरटीओ आफिस के पास के निवासी प्रदीप कुमार (30) ने गृहकलह के चलते गुरुवार की देर रात फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बहन दो भाई में बड़ा था। एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी वंदना मायके अमखेड़ा गई हुई थी। पिता वीरेंद्र, मां शीला सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed