फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,FIR,co

मवेशियों पर हमला, दो की मौत से तनाव

Thu, 23 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
village,death,police,FIR,co
ईंटो। गोहन थाना क्षेत्र के अजीतापुर गांव में बुधवार की सुबह सड़क पर घायल मवेशियों को देख इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। सड़क पर दो मवेशी मरे मिले। जबकि पांच से छह मवेशी घायल मिले। सभी मवेशियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इलाकाई लोगों में रोष बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस जब ग्रामीणों को समझा न पाई तो एसडीएम सालिकराम और सीओ भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को शांत कराकर मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इलाकाई लोगों ने गोहन पुलिस पर लगाया कि गश्त न होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। मौके पर हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए और इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों से थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। सीओ ने मामले की जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
तीन बदमाशों को साढ़े तीन साल की सजा
उरई। गैंगस्टर कोर्ट ने गैंग लीडर समेत तीन बदमाशों पर साढ़े तीन तीन साल के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजन गैंगस्टर कोर्ट शिवदास पांडेय ने बताया कि रामपुरा थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा ने 28 जून 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गैंगलीडर मनीष दोहरे साथी अमजद मंसूरी और दिग्विजय सिंह के साथ गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। साथ आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करते हैं। इनके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट प्रशांत कुमार ने गैंगलीडर समेत तीनों पर दोष साबित होने पर तीन साल छह माह के कारावास और पांच पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed