फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,hospital,police,FIR

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत

Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village,death,hospital,police,FIR
उरई। खेत पर जाते समय ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन में दोनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डकोर गांव निवासी राहुल (30) पांच दिन पहले पत्नी और पुत्र के साथ अपनी ससुराल एदलपुर कोतवाली जालौन गया था। शनिवार की दोपहर वह ससुराल के गुड्डू के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की तरफ जा रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर गुड्डू और राहुल घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड्डू का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पत्नी पूजा, पिता बाबू, मां ज्ञानवती और भाई बादशाह, वीरेंद्र का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक राहुल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि उन लोगों ने रास्ते में ठेके पर रुककर शराब पी थी। जिसके बाद यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed