फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,hospital,police,doctor

पति पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत

Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
village,death,hospital,police,doctor
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान के बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले बेटे ने जहर खा लिया तो परिजनों ने बहू के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बहू ने भी जहर खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही दंपती के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं कदौरा पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

एक गांव के पूर्व प्रधान के 30 वर्षीय बेटे ने गुरुवार को घर मे रखा जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी ले कर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। जैसे ही बेटे की मौत सूचना घर पहुंची तो परिजनों ने बेटे की पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कारण है कि घटना से कुछ देर पहले ही दंपती में विवाद हुआ था। पिटाई से क्षुब्ध बेटे की पत्नी ने भी जहर खा लिया। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। दंपती की मौत से गांव में मातम छा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नही है। न ही किसी ने सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed