फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,cow,BDO,CMO,doctor

बीडीओ और डॉक्टर ने देखा गोशाला का हाल

Wed, 05 Jan 2022 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
village,cow,BDO,CMO,doctor
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव में विगत दिनों वायरल वीडियो में गोशाला के पड़ोस में मवेशी का कंकाल मिलने की खबर के बाद अधिकारियों ने गोशाला की सुध ली। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उधर, सीडीओ के निर्देश पर पंडौरा गौशाला पहुंचे बीडीओ अश्वनी कुमार शिकायत करने वाले ग्रामीणों को गलत ठहराने लगे। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे और डीएम से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

बताते चलें कि गोशाला के पड़ोस में मवेशी का कंकाल मिलने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान सीडीओ डॉ.अभय श्रीवास्तव ने लिया था। उनके निर्देश पर बीडीओ अश्वनी कुमार व पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सचान मंगलवार की देर शाम गोशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गोशाला में भूसे चारे का इंतजाम देख कर नियमित अलाव जलाने के निर्देश दिए। देखरेख व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की। वहीं ग्राम सदस्यों ने प्रतिदिन गिनती करने की मांग की। आरोप है कि व्यवस्थाएं न होने पर मवेशियों को छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

--------------
अब तक तीन गोशालाओं में छह पशु मृत मिले
विगत दिनों में तीन गोशालाओं में छह मवेशियों की मौत की बात सामने आ चुकी है। क्षेत्र की सहादतपुर रोगी में दो की मौत हुई है। वहीं पंडौरा गोशाला में एक व बड़ा गांव की गोशाला में दो पशुओं की मौत के वीडियो वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed