फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,court,judge,advocate,doctor

लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले चिह्नित करने के निर्देश

Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
village,court,judge,advocate,doctor
उरई। 12 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गुरुवार को जिला जज तरुण सक्सेना के निर्देशन में नोडल अधिकारी व अपर जिला न्यायाधीश सुरेश चंद्र के विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इसमें न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्गत निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि जो मामले नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर दर्ज है, मात्र वही मामले इस लोक अदालत में निस्तारित होंगे। ऐसी स्थिति में सभी न्यायिक अधिकारी उनके न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में से ऐसे मामलों को तत्काल चिह्ति करके संबंधित पक्षकारों को अविलंब सूचित करें। ताकि न्यायालय से प्रेषित नोटिस/सम्मन की तामीला समय पर हो सके और अधिक से अधिक वादकारी लोक अदालत में सहभागिता कर सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में सभी न्यायिक अधिकारी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर ध्यान केंद्रित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू राजपूत, महेंद्र कुमार रावत, गजेंद्र सिंह, ऋचा अवस्थी, तुषार जायसवाल आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य बैठक में सीएमओ के प्रतिनिधि डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि आशा कर्मचारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का गांव-गांव प्रचार कराया जाएगा। बैठक में अन्य विभागों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने पूर्ण विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ.भूप नारायण, मुकुल तिवारी, अश्वनी व्यास, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed