{"_id":"609bf8f28ebc3e8dbe5c4261","slug":"village-accident-police-fir-driver-orai-news-knp628035672","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर के चालक और क्लीनर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर के चालक और क्लीनर को लूटा
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)।बेरी खदान से मौरंग भरने जा रहे डंपर चालक व क्लीनर को डाले का पुरवा व लहारा के बीच दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने रोक कर लूटपाट की। बदमाशों ने दोनों के रस्सी से हाथ पैर बंाध कर सड़क के किनारे खेत में फेंक दिया। सुबह जब ग्रामीण निकले तो चालक व क्लीनर को देख थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना हमीरपुर जिले की होने की बात कर कह कुरारा थाना पुलिस को सूचना दी। सीमा विवाद का लेकर दोनों थाने की पुलिस घंटो उलझी रही। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चालक ने कुरारा थाना ने तहरीर दी।
डंपर चालक जुबैर व क्लीनर नसरुद्दीन निवासी चतेला थाना कदौरा मौरंग भरने के लिए बेरी खदान संख्या 28 में जा रहे थे। जैसे ही वह डाले का पुरवा व लहरा के नजदीक पहुंचे। तभी दो बाइकों पर छह नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के दम पर रोक लिया। इसके बाद दोनों की जेब से पांच हजार रुपये नगद तथा दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को पास के खेत में हाथ पैर बांध कर फेंक दिया और भाग गए। सुबह जब ग्रामीणों ने चालक क्लीनर को खेत पर पड़ देखा, तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मामला लूट का होने की वजह से मौके पर पहुंची कदौरा पुलिस ने घटना सीमावर्ती क्षेत्र होने पर कुरारा थाना जिला हमीरपुर की पुलिस को सूचना दी।
चालक जुबैर ने बताया कि बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे और असलहे लिए थे। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह कहना है, कि लूट की घटना कुरारा थाना क्षेत्र जिला हमीरपुर में हुई है। कारण है कि लहरा के पास जिले की सीमा समाप्त होती है और हमीरपुर जिले की सीमा लगती है। वहीं कुरारा थाना पुलिस का कहना था कि घटना कदौरा थाने की है। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चालक ने लूट की तहरीर बेरी थाना कुरारा चौकी में दी। पुलिस ने घायलों को कुरारा सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
-------
डंपर तिरछा खड़ा होने से लगा जाम
रात में हुई लूट की घटना के बाद बदमाशों ने डंपर को रोड पर ही खड़ा कर दिया था। जिससे इस मार्ग पर जाम लगा गया। कदौरा व बेरी मार्ग में करीब तीन किलोमीटर का लंबा जाम लग गया जो चार घंटे तक लगा रहा। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर हटवा कर आवागमन बहाल करवाया।