फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,accident,death,road,car

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
village,accident,death,road,car
जालौन। अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों के रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस नेे आरोपी वाहन व उसके चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी अंबिका प्रसाद ने पुलिस को बताया कि ससुर रामसिंह (48) बाइक से 28 मई की शाम उनके घर आ रहे थे। जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ससुर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पर्वतपुर निवासी शिवाकांत ने पुलिस को बताया कि पिता प्रेमदास व भाई विष्णुकांत बाइक से जालौन होकर गांव वापस आ रहे थे। तभी गूढ़ा न्यामतपुर स्थित पुलिया के पास सामने से आ रहे मैजिक के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी उनका भाई चला रहा था। हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर पर चोट लगने से बच गए। पर हाथ व पैर में काफी चोट आई हैं। वहीं, पिता भी गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ितों के रिश्तेदारों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन व उनके चालकों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पीएम आवास के नाम पर बुजुर्ग दंपती से ठगी
जालौन। पीएम आवास योजना में आवास स्वीकृत कराने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा चल रहा है। आवास स्वीकृत कराने के नाम पर दलाल निर्धनों को अपना शिकार बनाकर दलाली के रूप में मोटी रकम कमा रहे हैं। इस बार ठगों का शिकार बुजुर्ग दंपती बन गया। जिससे अज्ञात ठग ने मोबाइल से ही आवास स्वीकृति के नाम पर 17050 रुपये की ठगी कर ली।
कोतवाली क्षेत्र ग्राम सहाव निवासी बुजुर्ग भागीरथ दोहरे पत्नी के साथ कच्चे घर पर रहते हैं। पक्के मकान की आस में उन्होंने सरकारी आवास के लिए आवेदन कर रखा था। गुरुवार को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बताया कि उन्होंने सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था। उनका आवास स्वीकृत हो गया है। 3.20 लाख रुपये की धनराशि आवास बनवाने के लिए उन्हें 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क देना होगा। युवक की बातों में आकर बुजुर्ग दंपती ने खेत की जुताई के बदले मिले 17050 रुपये गूगल पे के बताए नंबर पर कर भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। तब बुजुर्ग दंपती को ठगी का पता चला। पीड़ित ने घटना की शिकायत फोन पर एसपी अधीक्षक से की है। (संवाद)
------------
जुएं के लेनदेन में विवाद
जालौन। जुएं में लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी पुच्ची कुमार व गोलू के बीच जुएं में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। मामला बढ़कर गालीगलौज व मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। (संवाद)

----------
पुलिस पर छेड़खानी का मामला दर्ज न करने का आरोप
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि पति का निधन हो चुका है। बीती एक जून को परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। पशुओं को चारा खिलाने के लिए जब पुत्री भूसाघर में पहुंची तो गांव का ही ऊदल वहां आ गया और भूसाघर की कुंडी कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना उसने तत्काल डायल 112 को दी थी। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर भी लाई थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के साठगांठ कर आरोपी के खिलाफ एनसीआर में मामला दर्ज कर मात्र शांतिभंग की कार्रवाई की है। पीड़िता ने उचित धाराओं में मामला दर्ज कराकर उसे न्याय की गुहार लगाई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed