फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,accident,bus,school,driver

स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
village,accident,bus,school,driver
कुठौंद। स्कूल बस की टक्कर से घायल हुए किसान की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। किसान का शव जब घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थानाक्षेत्र के विजबाहा गांव निवासी श्रीकृष्ण (38) सोमवार को पत्नी शशिदेवी के साथ औरैया से बाइक से लौट रहे थे। सलेमपुर श्रमदान के पास बाइक खड़ी करके वे लोग खड़े हो गए थे। तभी पीछे से औरैया के एक निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें कुठौंद पीएचसी पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें लेकर कानपुर चले गए। जहां सोमवार की देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जब यह जानकारी गांव में परिजनों को हुई तो पत्नी शशिदेवी व दो पुत्र, एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बस को पकड़ लिया था। जबकि चालक मौके से भाग गया था। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
महिला ने पुलिस से की शिकायत
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दो माह पूर्व एक युवक ने उसके घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर मारपीट भी की। जब उसने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की तो पुलिस ने दोनो पक्षों में समझौता करा दिया था। इसके बाद से वह युवक अक्सर घर के दरवाजे पर आकर गालीगलौज कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फायरिंग करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
जालौन। खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में जमीन जोतने को लेकर रविवार की शाम जगजीत सिंह उर्फ बालजीत व ध्यानेंद्र का विवाद महावीर शरण के साथ हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बालजीत पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां चलाकर महावीर शरण पर जानलेवा हमला कर दिया था। महावीर शरण की तहरीर पर पुलिस ने बालजीत व पुत्र लव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर के खोखे भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed