फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vigorous demonstration of Bajrang Dal workers against the Inspector of Kaalia police station

कैलिया थाने के दरोगा के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vigorous demonstration of Bajrang Dal workers against the Inspector of Kaalia police station
कोंच। कैलिया थाने में तैनात दरोगा द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से की गई बदसलूकी पर कार्यकर्ता भड़क गए। सड़कों पर प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा कई घंटों तक तहसील परिसर में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया का कहना है कि जब तक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक रोज धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की रात कस्बे के मालवीय नगर के रहने बाले दीपक प्रजापति व सुमित पांडे भाभी को समथर छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन चेकिंग कर रहे कैलिया थाने की जगनपुरा चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दरोगा ने गालियां देते हुए गाड़ी के कागज मांगे तो दीपक और सुमित ने उन्हें गालियां देने से जब मना किया तो दरोगा दीपक व सुमित के साथ धक्कामुक्की करते हुए सुमित का मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन

इससे मोबाइल टूट गया। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी। घटना की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हुई तो एकत्रित होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। बाद में वे तहसील परिसर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान वे लगातार नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू पंडित भी कोंच पहुंच गए थे और उन्होंने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ साथ सस्पेंड करने की भी मांग की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अंकुर कौशिक को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान बजरंग दल नगर संयोजक आकाश उदैनिया, गौरव सोनी, शिवम वर्मा, आयुष गौतम, प्रदीप राठौर, अमित कुशवाहा, सोनू यादव, कृष पाठक, कन्हैया गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed