{"_id":"6596f8b0226a9f94390f731f","slug":"vigilance-caught-theft-of-45-kilowatt-electricity-in-restaurant-orai-news-c-224-1-ori1001-9203-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विजिलेंस ने रेस्टोरेंट में पकड़ी 45 किलोवाट बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विजिलेंस ने रेस्टोरेंट में पकड़ी 45 किलोवाट बिजली चोरी
विज्ञापन
उरई। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां 45 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई।
टीम ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विभाग की इस कार्रवाई से आसपास सन्नाटा पसर गया है।
कालपी रोड स्थित जन्नत बार और रेस्टोरेंट में कई दिनों से बिजली चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बुधवार की देर शाम छापेमारी की। जिसमें कनेक्शन होने के बाद भी अलग से संचालक बिजली का उपयोग करते हुए मिला। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियोग्राफी की। संचालक सुधाकर राजपूत के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस कार्रवाई से आसपास के रेस्टोरेंट और दुकानों पर सन्नाटा पसर गया।
विजिलेंस प्रभारी आलोक खरे ने बताया कि कई दिनों से बिजली चोरी की शिकायत आ रही थी। इस पर विजिलेंस टीम ने देर शाम छापेमारी की। रेस्टोरेंट में चोरी से बिजली का उपयोग होता पाया गया। जांच-पड़ताल की गई तो कटिया डालकर रेस्टोरेंट में 45 किलोवाट तक बिजली चोरी पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह, संजय, नीलेश, अखिलेश व अनार सिंह आदि मौजूद रहे।