फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of fight between constable and home guard posted in PRV goes viral

पीआरवी में तैनात सिपाही व होमागार्ड के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 05 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Video of fight between constable and home guard posted in PRV goes viral
रामपुरा/उरई। पीआरवी में तैनात सिपाही व होमगार्ड के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसपी ने मामले को संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर जांच सीओ माधौगढ़ को सौंपी है। वहीं, होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर में पीआरवी 1606 में तैनात सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार का बीते 28 अगस्त को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही और होमगार्ड बीच सड़क
ही वर्दी में एक दूसरे पर लात घूंसे चलाने लगे। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसे सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो में पीआरवी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी बीचबचाव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन सिपाही होमगार्ड को पीटने से नहीं रुका। एसपी के अनुसार सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही और होमगार्ड किस बात को लेकर आपस में भिड़े थे, इसकी जांच सीओ को सौंपी है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed