फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of brother-in-law threatening brother-in-law with an axe goes viral

Jalaun News: जीजा साले का कुल्हाड़ी लेकर धमकाते हुए वीडियो वायरल

Fri, 25 Oct 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 25 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Video of brother-in-law threatening brother-in-law with an axe goes viral
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला गांव में जीजा व साले किसी बात से नाराज होकर गांव के ही एक व्यक्ति के घर में कुल्हाड़ी लेकर घुस गए और परिवार के लोगों संग अभद्रता की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित ने डकोर पुलिस को दो लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जैसारी कला गांव निवासी नरसिंह ने डकोर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके घर में बुधवार देर शाम गांव के ही जितेंद्र व उसका साला पूरन निवासी बरौली जिला हमीरपुर कुल्हाड़ी लेकर घुस आए। कुल्हाड़ी के बल पर परिजनों संग अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठा होकर बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

दबंगों द्वारा अभद्रता और धमकाने का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में इंस्पेक्टर शशिकांत चौहान का कहना है कि जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed