{"_id":"6148cf9a8ebc3ecf7b268f2c","slug":"victim-accuses-the-inspector-of-beating-orai-news-knp653399218","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने दरोगा पर लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित ने दरोगा पर लगाया पिटाई का आरोप
विज्ञापन
ईटो। पड़ोसी से विवाद होने के बाद थाने में शिकायत करने पहुंचे युवक को थाना के दरोगा ने अभद्रता करते हुए जमकर पीटा और उसे अधमरा कर दिया। पीड़ित एएसपी से शिकायत करने पुलिस कार्यालय गया। जहां वह एसपी से नहीं मिल पाया, पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है।
जहां एक ओर मुख्यमंत्री व डीजीपी पुलिस को लोगों से मित्रवत व्यवहार करने की नसीहत दे रहे है, वहीं पुलिसकर्मी आदेशों को दरकिनार कर लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे है। ऐसा ही एक मामला गोहन कस्बा में सामने आया, कस्बा निवासी करन सिंह फल की ठिलिया लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को उसका अपने पड़ोसी वीरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
उसका आरोप है कि इसके बाद वह जब शिकायत करने थाने पहुंचा तो थाने में मौजूद दरोगा ने उसे पकड़कर थाने के अंदर ले जाकर पट्टे से जमकर पिटाई की और गाली गलौज की। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद करन सिंह एसपी से शिकायत करने पुलिस कार्यालय पहुंचा, जहां उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
वहीं गोहन थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनो पक्षो का विवाद हुआ था, जिस पर दोनो का शांतिभंग में चालान किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह पिटाई का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।