{"_id":"5e6bd7128ebc3ea7e24e769a","slug":"vicious-robber-caught-with-weapons-orai-news-knp5501657103","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों समेत दबोचा गया शातिर लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों समेत दबोचा गया शातिर लुटेरा
विज्ञापन
जालौन में लूट का खुलासा करते सीओ
- फोटो : ORAI
जालौन। चार माह पूर्व बाइक मिस्त्री व दुकान की मालकिन के साथ हुई 10 हजार की लूट के आरोपी को वारदात में प्रयुक्त बाइक व असलहों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला खंडेराव निवासी बाइक मिस्त्री प्रदीप कुमार व उनकी दुकान की मालकिन बबली से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 15 नवंबर 2019 को पेट्रोल पंप के पास मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद लुटेरे पल्सर बाइक से भाग निकले थे। बदमाशों में एक हेलमेट लगाए था, जबकि बाकी के दोनों बदमाश चेहरा ढके थे। बदमाश बबली के गले में पड़ा मंगलसूत्र भी लूट ले गए थे।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ सुबोध गौतम ने बताया किं वारदात में शामिल धंतौली निवासी फिरोज पुत्र सत्तार खां को गुरुवार रात पुलिस ने बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। फिरोज ने वारदात में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। सीओ ने बताया कि दो अन्य बदमाशों की भी पहचान हो चुकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में फिरोज के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।