फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   VHP submitted memorandum for mobile transformer

Jalaun News: विहिप ने मोबाइल ट्रांसफार्मर के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 12 Jul 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
VHP submitted memorandum for mobile transformer
जालौन। नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है इसका सबसे बुरा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने ज्ञापन देकर मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से कई मोहल्लों की बिजली सोमवार रात से बाधित है। चुर्खी रोड बालाजी मंदिर के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे मोहल्ला हरीपुरा, जोशियाना, दबगरान, चौधरयाना में बिजली आपूर्ति होती है। इसके साथ ही बगल में स्थित जल संस्थान का पंप भी इसी से चलता है। सोमवार को यह ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर के पास स्थापित जल संस्थान का पंप भी बंद हो गया। पंप बंद होने के कारण आसपास के मोहल्लों की जलापूर्ति भी बंद हो गई। उमस भरी गर्मी में एक साथ बिजली पानी बंद होने के कारण लोग परेशान हो उठे। मंगलवार की सुबह से ही बिजली पानी बंद होने के कारण मोहल्ला हरीपुरा, दबगरान, जोशियाना, चुखĘबाल, भवानीराम आदि के लोग पानी के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। उधर मोहल्ला दलालनपुरा, चिमनदुबे में भी बिजली न आने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विश्व हिंदू परिषद के आशीष द्विवेदी, मानवेंć परिहार की अगुवाई में युवाओं ने एक नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर में ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर मोबाइल ट्रांसफॉर्मर बहुत उपयोगी साबित हो रहे थे, लेकिन अब उनका उपयोग होता नजर नहीं आ रहा है। बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed