{"_id":"6418aba98088bedc12079e04","slug":"veterinary-officer-accused-of-slapping-subordinate-orai-news-c-12-1-134454-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पशु चिकित्सा अधिकारी पर मातहत को थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पशु चिकित्सा अधिकारी पर मातहत को थप्पड़ मारने का आरोप
Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद। कुठौंद पशु चिकित्सालय में तैनात कर्मचारी ने पशु चिकित्साधिकारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पशुधन प्रसार अधिकारी दुष्यंत कुमार यादव निवासी मिहौना ने थाना पुलिस दिए शिकायतीपत्र में बताया कि वह अस्थायी गोशाला बस्तेपुर में गोवंशों के इलाज के लिए जा रहा था। तभी ग्राम पंचायत हाजीपुर से सूचना आई एक गाय गंभीर रूप से बीमार है। जिस पर पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि साहब आप किसी कर्मचारी को ले जाकर उक्त गोशाला को देख ले। वह बस्तेपुर गोशाला देखने जा रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष राजपाल ने उसे थप्पड़ मार दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने आरोप लगाया कि पशु चिकित्सा अधिकारी उसके साथ पहले भी कई बार अभद्रता कर चुके हैं।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।