{"_id":"5f4bf5268ebc3e3d032f91f6","slug":"use-of-pottery-ends-pollution-orai-news-knp579766256","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के बर्तनों के उपयोग से खत्म होता है प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के बर्तनों के उपयोग से खत्म होता है प्रदूषण
विज्ञापन
कालपी में प्रेसवार्ता करते माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति।
- फोटो : ORAI
कालपी। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि देश के बाजारों में चीन निर्मित बर्तनों व मूर्तियों को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं जिले के कारीगरों के द्वारा तैयार मूर्तियों व बर्तनों की ही बाजार में बिक्री कराई जाएगी। मिट्टी के बर्तनों के उपयोग से प्रदूषण खत्म होता है, इसलिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे है। इसके लिए सरकार तमाम प्रकार की योजनाएं चल रही है।
दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले में आए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रजापति ने रविवार को मोहल्ला रामगंज में भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह के आवास में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की मौजूदगी में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हाथ के बने बर्तनों तथा मूर्तियों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए माटी कला पुरस्कार योजना चला कर अच्छे कारीगरों को सरकार के द्वारा मंडल स्तर पर पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत माटी कला के कारीगरों को आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी की कारीगरों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से जिम्मेदार अफ सरों को निर्देशित कराया गया है।
समितियां गठित कर कारीगरों को सरकार की ओर से ऋण तथा 35 प्रतिशत तक का अनुदान किया जा रहा है। इस दौरान सहकार भारती के डॉ प्रवीण सिंह जादौन मौजूद रहे। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश माटी कला वोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के साथ मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए प्राचार्य शिशुपाल सिंह गोयल को निर्देश दिया कि माटी कला उद्योग के लिए कारीगरों को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार के प्रति लोगों को जागरूक करें। इसके पूर्व उनका यमुना पुल पर सहकार भारती के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।