{"_id":"5fe492d58ebc3e41a0706b59","slug":"uproar-of-farmers-due-to-non-availability-of-fertilizer-jammed-orai-news-knp6017478123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा, जाम लगाया
विज्ञापन
मरी में खाद न मिलने से जाम लगा लोगों को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
ऊमरी। सहकारी समिति में कर्मचारियों की मनमानी के चलते खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। समिति के खिलाफ नारेबाजी की और समिति के बाहर ही बीच रास्ते ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की भी किसानों ने एक न सुनी, आखिर में सचिव ने आकर किसानों को समझाया और गुरुवार से खाद वितरण सुचारु रूप से कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हो सका। वहीं एआर प्रेमचंद्र का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मंगलवार को ही समिति में 900 बोरियां खाद की आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के करीब 30-40 किसान समिति पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके आधार कार्ड तो चढ़ा दिए लेकिन खाद वितरण किए बिना ही दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के असापास समिति में ताला डालकर निकल गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई ताला खोलने नहीं पहुंचा तो किसानों ने समिति के सामने ही नावर ऊमरी रोड़ पर आड़े तिरछे ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर का आवागमन बाधित हो गया।
करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद चौकी पुलिस भी मौक पर पहुंच गई और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसकी एक न सुनी गई। कुछ देर बाद समिति के सचिव भगवती प्रसाद को बुलाया गया। किसानों का आरोप है कि समिति की खाद कुछ कर्मचारियों के घरों से कालाबाजारी कर बेंची जाती है। जिस कारण किसान को खाद से वंचित रखा जाता है। सचिव ने बताया कि वे अस्वस्थ थे, जिस कारण बुधवार को समिति नहीं पहुंच सके, समिति में खाद की कोई कमी नहीं है और गुरुवार को सभी किसानों को खाद वितरित भी की जाएगी। तब जाकर मामला शांत हो सका। वहीं एआर का कहना है कि सचिव या कर्मचारी जिसकी भी लापरवाही जांच में पाई जाएगी, कार्रवाई भी तय है।