फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar of consumers at the power sub-station

Jalaun News: बिजली उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Tue, 05 Sep 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar of consumers at the power sub-station
कोंच। उमस भरी भीषण गर्मी में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने कोंच बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ता लौट गए।
विज्ञापन

बिजली समस्या से परेशान इमलौरी फीडर से जुड़े कई गांवों के करीब आधा सैकड़ा उपभोक्ता रविवार की रात 10 बजे कैलिया बाईपास स्थित बिजली सब स्टेशन द्वितीय पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए पूरे फीडर की आपूर्ति बंद करा दी। जिससे नगर क्षेत्र में अंधेरा व्याप्त हो गया। विभागीय कर्मियों ने इसकी सूचना अवर अभियंता अंकित साहनी को दी। अवर अभियंता ने पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज ग्रामीण अपने घरों को लौट गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed