फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Uncontrollable car collision caused wheel of tractor in Jalaun, two people including driver

यूपी: जालौन में बेकाबू कार की टक्कर से ट्रैक्टर का पहिया निकला, ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत, तीन घायल

Fri, 05 Feb 2021 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
UP: Uncontrollable car collision caused wheel of tractor in Jalaun, two people including driver
हादसे के बाद ट्रैक्टर का पहिया निकला - फोटो : amar ujala
जालौन में कार और ट्रैक्टर की भिडंत में ट्रैक्टर चला रहे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। 
विज्ञापन


जालौन निवासी महेंद्र कुमार (35) अपने ट्रैक्टर से औरैया की ओर से जालौन की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पिलर खोदने की मशीन लगी थी। पीछे से औरैया की ओर से विवेक कुमार दोहरे (30) पुत्र रामशरण, पंकज कुमार दोहरे (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद, मुकेश कुमार (32) पुत्र हरगोविंद दयाल निवासीगण जालौन चुंगी उरई एवं महेश (57) पुत्र मल्लू निवासी शांतिनगर उरई एक कार में उरई जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी सरावन मोड़ से कुछ पहले उनकी कार महेंद्र कुमार के ट्रैक्टर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चला रहे महेंद्र कुमार ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने एंबुलेंस को बुलाया और हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कार में सवार चारों लोगों को बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। साथ ही मृतक को भी सीएचसी भेजा गया। जहां से पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे में घायल चारों लोगों को डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed