फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   up news,orai news,orai

स्वच्छता मानक पूरे करने वाले वार्ड होंगे पुरस्कृत

Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
up news,orai news,orai
कदौरा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत वार्ड स्वच्छता प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पहले तीन वार्डों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और जनवरी 2023 तक चलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के प्रभारी ईओ पवन किशोर ने सफाई कर्मियों से अपने-अपने वार्डों को नंबर वन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि शासन ने प्रतियोगिता में वार्डों के चयन के लिए कई मानक रखे हैं।
विज्ञापन

इसमें सफाई व्यवस्था, ओडीएफ स्टेटस, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव के बिंदु भी शामिल हैं। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का पृथक्करण और निस्तारण, प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए क्रियान्वयन, कूड़ा प्रबंधन और उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी गौर किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों, बाजारों, व्यवसायिक स्थानों की सफाई तथा शौचालयों की सफाई, वॉल पेंटिंग, पौधारोपण आदि बिंदु भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर वार्डों को नंबर दिए जाएंगे। इन नंबरों के आधार पर पहले तीन वार्डों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने सफाई नायकों व कर्मियों से कहा कि वे वार्डों में कूड़े के गैरजरूरी स्थानों को समाप्त कर उन स्थानों का सुंदरीकरण करने के प्रस्ताव दें।

प्रतिदिन वार्डों में शौचालयों की सफाई आदि की स्थिति का जायजा लें। चेयरमैन मोहम्मद जमीर आलम ने कहा कि अपने-अपने वार्डों को नंबर वन लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वार्ड चयन के लिए जो मानक रखे गए हैं। इनका भरपूर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed