फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Jalaun police arrested six ATM hackers, 49 ATM cards, eight mobiles, 45 thousand rupees recovered

यूपी: जालौन पुलिस ने छह एटीएम हैकर दबोचे, 49 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल, 45 हजार रुपये बरामद

Fri, 15 Jan 2021 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
UP: Jalaun police arrested six ATM hackers, 49 ATM cards, eight mobiles, 45 thousand rupees recovered
जालौन पुलिस ने छह एटीएम हैकर दबोचे - फोटो : amar ujala
एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करके बैंक खाताधारकों की रकम हड़पने वाले छह हैकर को जालौन कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने कई बैंकों के 49 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल और लगभग 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली में शुक्रवार की दोपहर इंस्पेक्टर क्राइम उमाकांत ओझा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालपी क्षेत्र में काफी समय से साइबर धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम कार्ड हैकर गैंग कालपी में सक्रिय है।
विज्ञापन


सूचना पर गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा टरननगंज कालपी के पास से छह लोगों को दबोचा। इनमें अवध विहारी उर्फ अरविंद मास्टर पुत्र वासदेव, गुड्डू उर्फ कमलेश पुत्र प्रताप सिंह, श्याम बाबू प्रणामी पुत्र राम प्रकाश, अनिल कुमार निषाद पुत्र मुरलीधर, दीपेंद्र प्रताप निषाद पुत्र ईश्वरदीन निवासी ग्राम देवकली थाना कालपी तथा सर्वेश कुमार निषाद पुत्र स्व.चरन सिंह ग्राम कोटरा मूसानगर हाल मुकाम ग्राम देवकली थाना कालपी शामिल हैं। इनके पास से 49 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल और धोखाधड़ी करके निकाले गए 45 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सभी पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से छेड़छाड़ करते दो दबोचे, एक भागा
आटा थाना क्षेत्र के कस्बा अकबरपुरा इटौरा में शुक्रवार की दोपहर एटीएम से छेड़छाड़ करते दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया जबकि उनका तीसरा साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों में कालपी निवासी नीलेश पुत्र बृजभान व उसका साथी मोहल्ला हरीगंज निवासी कालपी जितेंद्र पाल पुत्र राम शंकर शामिल हैं। भागने वाले बदमाश का नाम रंजीत निवासी कालपी है। जहां पर एटीएम बूथ है, उसके मालिक प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ करते तीनों को देखा था। शोर मचाने पर तीसरा साथी भाग निकला लेकिन अन्य दो को दबोच लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed