फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Up Board,school,exam,DIOS,website

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों से नाखुश परीक्षार्थियों को सुधार का मौका

Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Up Board,school,exam,DIOS,website
उरई। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक और मौका दिया है। इसमें परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके लिए उनसे परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों को मौका देते हुए कहा गया है कि वह भी दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया गया था। घोषित परीक्षाफल में शामिल ऐसे परीक्षा जिन्हें परिणाम में विदहेल्ड, सामान्य बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी या कम अंक प्रतिशत वाले परीक्षार्थियों के लिए एक और मौका दिया गया है। ताकि वह परीक्षा परिणाम में सुधार कर सकते हैं। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर 27 अगस्त तक भरकर अपने कालेज के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दें। प्रधानाचार्य भी भरे हुए आवेदन को विद्यालय की लॉगिग से 29 अगस्त तक अपलोड कर सकेंगे। यदि 29 अगस्त तक आवेदन अपलोड नहीं किए जाते है तो विद्यालय के प्रधानाचार्य को उत्तरदायी माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अंक सुधार के लिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मूल्यांकन से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे यदि उनके कम अंक आते है और वह पूर्व में घोषित परिणाम में प्राप्त अंकों को दावा करते है तो उसे मान्य नहीं किया जाएगा। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा 18 सितंबर से होगी।
विज्ञापन

------
आवेदन की अंतिम तिथि घोषित
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि कक्षा 9 व 11 एवं 10 व 12 में प्रवेश लेने के अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए चालान जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। कक्षा 10 व 12 के संस्थागत, व्यक्तिगत और पत्राचार के माध्यम से परीक्षा शुल्क व आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed