फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Bike-riding woman dies due to truck collision in Jalaun

यूपी: जालौन में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर, मासूम का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 27 Jun 2021 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
UP: Bike-riding woman dies due to truck collision in Jalaun
मृतक शिल्पी, हादसे के बाद बेहोश बच्ची - फोटो : amar ujala
जालौन के कदौरा में रिश्तेदारी से लौट रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दंपती और बच्ची उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कदौरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुुट्टी दे दी।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया है, जबकि चालक और खलासी भाग गए। बताया जाता है कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था, इसी कारण उसकी जान बच गई। उसके सीने और पैर में गंभीर चोट लगी है। महिला की मौत सिर में चोट लगने से बताई जा रही है। कालपी के मोहल्ला आलमपुर निवासी विवेक तिवारी (30) पत्नी शिल्पी (28)  और दो साल की बेटी परी के साथ बाइक से हमीरपुर के मौदहा स्थित रिश्तेदारी गए थे।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर वह बाइक से लौट रहे थे। कदौरा थाना क्षेत्र के पंडौरा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपती और बच्ची उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी कदौरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिल्पी को मृत घोषित कर दिया। विवेक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। उधर, टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन चालक और खलासी भाग गए। विवेक मवई ब्राह्मण थाना कदौरा के मूल निवासी हैं। कुछ साल से परिवार के साथ कालपी नगर में रहते हैं और वे परशुराम सेना के महामंत्री भी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

बच्ची को दिलासा देते रहे परिजन
दो साल की परी चोट लगने के बाद बार-बार मम्मी को बुला रही थी। परिजन उसको मम्मी आ रही है का दिलासा दे रहे थे। परी की रोने और मम्मी को बुलाने की चीख सुन कर हर कोई गमनीन था 

स्पीड ब्रेकर न होने से हो रहे हादसे
आए दिन होने वाले हादसों से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने नहीं सुनी। बताया कि तेज रफ्तार ट्रकों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed