Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Unhappy with arranging daughter's marriage, father cuts nephew with spade

Jalaun News: पुत्री की शादी तय करने से नाखुश पिता ने भांजे को फावड़े से काटा

Sun, 19 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with arranging daughter's marriage, father cuts nephew with spade
कदौरा। रिश्ते में भांजे लगने वाले युवक से पुत्री की शादी तय कर देने से नाराज पिता ने सोते समय युवक पर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर दौड़ी पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा (28) चार दिन पहले बाइक से अपने रिश्ते में मामा लगने वाले कदौरा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव निवासी वीर सिंह के घर गया था। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे वह खाना खाकर बरामदे में पड़े तख्त पर लेट गया और बाकी परिजन घर के अंदर सो गए। लगभग 12 बजे रात में सुनील के चीखने की आवाज आई तो उसकी पुत्री बाहर निकली तो देखा कि उसका पिता वीरसिंह, सुनील पर फावड़े से हमला कर रहा है, पुत्री के शोर मचाने पर पिता फावड़ा फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान सुनील को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति ने बड़ी पुत्री शालिनी का रिश्ता मृतक सुनील से तय कर दिया था। जिससे उसका पति वीरसिंह नाराज चल रहा था। इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता था, रिश्ता हो जाने के बाद मृतक अक्सर घर आ जाता था, जिससे वीरसिंह घर में नाराजगी जाहिर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी की पत्नी पिंकी देवी की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मद्रास में रहता था। दीवाली में ही घर आया था। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसको घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed