फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturned, one killed, 12 injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 12 घायल

Sat, 21 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturned, one killed, 12 injured
किसान राममूर्ति - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। कानपुर-झांसी हाईवे पर महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली एट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हाईवे पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई जबकि एक दस साल की बच्ची समेत 12 घायल हो गईं। थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है सभी महिला मजदूर खेतों में मटर तोडने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव से ट्रैक्टर-ट्राली लगभग 40 महिला मजदूर बच्चों को लेकर शनिवार सुबह धगुवांकला मटर तोड़ने जा रही थीं। तभी कानपुर-झांसी हाईवे पर बने एनटीपीसी प्लांट भारत पेट्रोलियम पंप से कुछ आगे ट्रैक्टर चालक ने रफ्तार तेज कर दी तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में दो ट्राली बंधी थीं, हादसे में पीछे वाली ट्राली हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। हादसा होते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने ट्राली में दबी महिलाओं को निकालकर प्राइवेट वाहनों और हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों में सुरभि (17) पुत्री अवध किशोर, सुनीता (40) पत्नी अवध किशोर, पुष्पा (50) पत्नी रामदीन, शाहजहां (62) पत्नी सफी मोहम्मद, हेमा (10) पुत्री बृजकिशोर, खजूरी वाली पत्नी अली बक्श, प्रीति (28) पत्नी रमेश, मुस्कान (16) पुत्री अनवर, निवासी वर्ध थाना एट एवं हनुमान (50) पुत्र फंदे निवासी मोयहारी कला मध्य प्रदेश घायल हो गए। रास्ते में नफीसा बानो (50) पत्नी नूर मोहम्मद की मौत हो गई। थाना पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सुनीता की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल रेफर कर दिया। जबकि तीन चार मामूली रुप से चुटहिल महिलाओं को अस्पताल से ही इलाज कराकर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और भी गंभीर हो सकता था हादसा
जिस समय एट हाईवे पर हादसा हुआ, उस समय झांसी कानपुर-हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था। जिसकी वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर पीछे से कोई वाहन आ रहा होता तो कई महिला मजदूर व बच्चे उसकी चपेट में भी आ सकते थे।
दूसरी ट्राली में बैठे थे छोटे-छोटे बच्चे
एट ट्रैक्टर के साथ मटर तोड़ने जा रहीं ज्यादातर महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे। एक ट्राली में सिर्फ महिलाएं महिलाएं ही बैठी थी। जबकि उनके साथ जा रहे बच्चे दूसरी ट्राली में बैठे थे। अगर दूसरी ट्राली भी पलट जाती तो कई बच्चे भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
हादसे में बचे दूसरे मजदूर दहशत में
ग्राम वर्ध से धगुवांकला मटर तोड़ने जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जहां नौ महिलाएं घायल हुईं वहीं दूसरी ट्राली में भी बैठी महिलाएं जो सुरक्षित बचने के बाद हाईवे किनारे कई घंटों तक हादसे को याद कर दहशत में बैठी रहीं।

लालच में बांधते हैं दो-दो ट्राली
एट मटर तोड़ने जा रही महिलाओं ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर चालक वर्ध से ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चला रहा था। उसने ट्रैक्टर में दो-दो ट्राली भी बांध रखी थीं। जिस कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा और फिर पीछे वाली ट्राली भी पलट गई। बताया जाता है कि अधिक कमाई के चक्कर में चालक एक ट्रैक्टर में दो-दो ट्राली बांधकर चलते हैं।

घटनास्थल पर बैठे मजदूर

घटनास्थल पर बैठे मजदूर- फोटो : ORAI

जिला अस्पताल में मृतक नफीसा के परिजन खड़े

जिला अस्पताल में मृतक नफीसा के परिजन खड़े- फोटो : ORAI

घायल पुष्पा

घायल पुष्पा- फोटो : ORAI

घायल सुनीता

घायल सुनीता- फोटो : ORAI

घायल सुरभि

घायल सुरभि- फोटो : ORAI

घायल कल्पना

घायल कल्पना- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed