{"_id":"6803ed962c19fd71700658df","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-fell-into-a-ditch-teenager-died-orai-news-c-224-1-ori1001-128229-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में गिरी, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में गिरी, किशोर की मौत
Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। इससे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा किशोर ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता की आवाज सुन दौड़े लोग किशोर को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह पिता के साथ खेत पर जा रहा था।
थाना क्षेत्र के लिड़उपुर गांव निवासी अवनीश कुमार खेत में लगे गेहूं की हार्वेस्टर से कतराई हो रही है। वह शनिवार को अपने बेटे गोलू (12) को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनाज लेने खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह दुर्गा माता मंदिर के पास कच्ची सड़क पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। इससे बोनट पर बैठा गोलू ट्रॉली के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं।
चीख-पुकार सुन दौड़े लोगों ने उसे सीेएचसी रामपुरा पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि गोलू दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत हुई है। ट्रैक्टर किशोर के पिता ही चला रहे थे।