फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled tractor overturned, farmer killed, three injured

Jalaun News: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 17 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturned, farmer killed, three injured
उरई। भूसा लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। जबकि चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के रैला गांव निवासी रजेपाल (36) शनिवार की रात अपने खेत में पड़े भूसे को गांव के ही प्रेमनारायण की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर ला रहे थे। गांव के बाहर घुमावदार मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर रजेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहे प्रेमनारायण ( 35 ) संतोष पाल ( 40) और सुरेंद्र ( 32 ) घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धर्मसिंह ने ग्रामीणों के साथ दबे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया और घटना की पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने रजेपाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पास दो बीघा जमीन है। जिससे वह परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी विनीता व पुत्री दीपिका, दीक्षा और इच्छा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष योगेश पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed