{"_id":"64a5c1b4458a70c2fe0e9195","slug":"uncontrolled-bolero-overturned-in-pit-five-injured-including-innocent-orai-news-c-224-1-ori1001-200-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में पलटी, मासूम सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में पलटी, मासूम सहित पांच घायल
Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। हमीरपुर- जोल्हूपुर हाईवे बागी फार्म के नजदीक शाम पांच बजे कदौरा तरफ से जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में घुस गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए।
राहगीरों और ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे चालक सोनू ( 20 ) निवासी कानाखेड़ा, ज्ञानवती ( 70 ) निवासी परौसा, आराधना ( 35 ) शिवकली ( 40 ) मासूम जिगर ( 5 ) निवासी कानाखेड़ा को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। चालक ने बताया कि वह गांव से कुसमरा बाबनी में बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे, अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी में घुस गई। फार्मासिस्ट श्यामसुंदर ने बताया कि उपचार चल रहा है। (संवाद)