{"_id":"5e4c2f5b8ebc3ef2c336ef84","slug":"uncontrolled-bolero-overturned-by-falling-into-the-water-filled-in-the-pit-orai-news-knp5455062126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में भरे पानी में गिरकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में भरे पानी में गिरकर पलटी
विज्ञापन
गोरन के पास खंदक में पलटी पड़ी बोलेरो
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जाकर पलट गई। जिससे बोलेरो सवार 11 लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो आनन फानन में डकोर थाने का फोर्स पहुंचा और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कोतवाल बीएल यादव ने दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं तो उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के पलेरा से बोलेरो सवार बराती उरई आ रहे थे। मंगलवार शाम चार बजे जब उनकी बोलेेरो डकोर क्षेत्र के उरई-कोटरा मार्ग पर गोरन गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक में भरे पानी में गिरकर पलट गई। कार में सवार 11 बाराती कार में ंस गए। उनकी चीख पुकार से राहगीरों में अफरातफरी मच गई और भीड़ लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डकोर कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पाकर कोतवाल बीएल यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और राहगीरों और ग्रामीणों की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें महादेव यादव (40) और गोकुल प्रसाद (42) गंभीर रुप से घायल थे। जिन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुुंचाया और अपनी देखरेख में घायलों का इलाज कराया। वहीं पुलिस ने क्रेन मंगाकर बोलेरो को खंदक से बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस समय से न पहुंचती हो सकती थी बड़ी घटना
गोरन गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में बोलेरो गिरने की सूचना पर डकोर कोतवाल बीएल यादव तुरंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आनन फानन में कार से फंसे 11 लोगों को बाहर निकाला। जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।