फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike collides with Anna cattle, bike rider dies

अनियंत्रित बाइक अन्ना मवेशी से टकराई बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with Anna cattle, bike rider dies
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर जा रहे अन्ना मवेशी से बाइक टकरा गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से उरई अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठक पुरा निवासी कृष्णकांत (50) पुत्र हरिमोहन झां कदौरा थाना क्षेत्र के किसी एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। देर रात होने पर वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सूर्या ढाबा के पास से गुजरे। जहां उनकी बाइक के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ गया। जिससे बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से अन्ना मवेशी से टकरा गई। और कृष्णकांत उछलकर सड़क पर गिरकर खून से लथपथ हो गया। हेलमेट न लगाएं होने से उनके सर में गंभीर चोटे आई। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देख वहां निकल रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उरई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed