फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrollable roadways bus crashed into a tree , killing soldier

बेकाबू रोडवेज बस पेड़ से टकराई, सिपाही की मौत

Sun, 27 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 27 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable roadways bus crashed into a tree , killing soldier
दिल्ली जा रही रोडवेज बस जालौन रोड स्थित आईटीआई कालेज के पास अनियंत्रित
विज्ञापन
होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार सिपाही समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। तीन घायलों की हालत ज्यादा नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

उरई से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस रविवार की शाम पांच बजे सवारियां भरकर रवाना हुई। जालौन रोड स्थित आईटीआई कालेज के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बस की रफ्तार ज्यादा होने से अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में बस में सवार मध्यप्रदेश पुलिस का सिपाही सोमदत्त तिवारी, उसकी पत्नी अर्चना

तिवारी व दो बेटे, प्रभूदयाल (54) पुत्र रघुवर निवासी ब्लाक कालोनी जालौन, रामनारायण सिंह (50) पुत्र लल्ला सिंह निवासी रूरी पारा हमीरपुर, रमाकांती (45) पत्नी छिंगे निवासी हरक ौती जालौन, मुन्ना पुत्र हरजू निवासी इटैलिया जिला हमीरपुर, रामसेवक (38) पुत्र घसीटा, सोनू (13) पुत्र रामसेवक निवासी करिहारी हमीरपुर, प्रवेंद्र (32) निवासी बोखर थाना जरिया जिला

हमीरपुर समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान सिपाही सोमदत्त तिवारी की मौत हो गई। रामसेवक, सोनू व प्रवेंद्र की हालत ज्यादा गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed