फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrollable bike falls into ravine and collides with tree, driver dies

Jalaun News: बेकाबू बाइक खड्ड में गिरकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike falls into ravine and collides with tree, driver dies
कोंच। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात कोंच-जालौन मार्ग पर भेड़ गांव के पास हुई। युवक अपनी रिश्तेदारी से होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के सेता गांव निवासी कमलेश उर्फ करन अहिरवार (30) रविवार को जालौन कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर रात घर लौटते समय कोंच-जालौन मार्ग पर भेंड़ के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक कंट्रोल नहीं हो पाई और सीधे खड्ड में जाकर पेड़ से टकरा गई। घटना में चालक कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार राय भी मौके पर पहुंचे गए और पुलिस ने उसकी जेब में पड़े मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था, उसके दो बेटे हैं। सूचना के बाद घर मे ंकोहराम मच गया। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि पुलिस गश्त के दौरान बाइक की जलती लाइट देखकर हादसे की जानकारी हुई है। मोड़ पर कंट्रोल न होने से बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed