फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle's funeral procession was taken out after niece's doli, mourning in the village

Jalaun News: भतीजी की डोली के बाद उठी चाचा की अर्थी, गांव में मातम

Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Uncle's funeral procession was taken out after niece's doli, mourning in the village
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव में तीन बीघा जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। इसमें एक की मौत हो गई थी, जबकि एक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को मृतक की भतीजी की शादी थी। घटना के बाद शुक्रवार रात पहले भतीजी का विवाह बैरागढ़ धाम से किया गया। फिर भतीजी की विदा कर दी गई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में चाचा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव में शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद के चलते दो भाइयों ने जहर खा लिया। जिसमें सुरेंद्र (48) की उरई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि छोटे भाई भंवर सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुक्रवार शाम को दोनों भाइयों की सगी भतीजी निशा की शादी थी। बरात आने के कुछ ही घंटे शेष थे। इस घटना से घर व गांव वाले सदमे में आ गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद तुरंत घर से साजसज्जा हटा कर बैरागढ़ धाम से शादी की तैयारियां की गईं। निशा की शादी ग्राम सिया थाना गुरसरायं निवासी राघवेंद्र से होनी थी। बैरागढ़ मंदिर में बिना किसी तामझाम के शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं। रात में ही शादी की रस्में पूरी कर भतीजी निशा की विदा कर दी गई। उसके बाद निशा के चाचा सुरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक चाचा सुरेंद्र की अर्थी उठी और अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र को मुखाग्नि उसके भतीजे अरुण ने दी। उधर, छोटे भाई भंवर सिंह की हालत ठीक बताई जा रही है। अभी उन्हें मेडिकल कॉलेज से छुट्टी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सिमरिया निवासी स्व. भिरई द्वारा तीन साल पहले अपनी तीन बीघा जमीन बड़े बेटे माताप्रसाद के दामाद रामकिशोर के नाम कर दी थी जिसको लेकर माताप्रसाद के अन्य चार भाई नाराज चल रहे थे। अपनी साली निशा की शादी में शामिल होने रामकिशोर आया हुआ था तभी गुरुवार की रात दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया था। मृतक सुरेंद्र ने अपने साथ रहने वाले छोटे भाई भंवरसिंह के साथ जहर खा लिया था।


इंसेंट-

मृतक की पत्नी ने दी पुलिस को तहरीर
मृतक सुरेंद्र की पत्नी लक्ष्मी देवी ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दामाद सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। लक्ष्मी देवी ने अपने जेठ माताप्रसाद के बड़े दामाद रामकिशोर सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed