फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle raped the teenager by giving false promise of marriage

Jalaun News: शादी का झांसा देकर किशोरी संग चाचा ने किया दुष्कर्म

Wed, 16 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 16 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped the teenager by giving false promise of marriage
कदौरा। शादी का झांसा देकर रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने उससे शादी की बात कही तो आरोपी गांव से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। किशोरी ने जब उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी गांव से फरार हो गया और तीन माह तक गायब रहा। किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई तो सभी सन्न रह गए। परिजनों ने आरोपी से संपर्क साधा तो वह अपने मामा के यहां रह रहा था। मामला बढ़ता देख आरोपी रविवार को गांव आ गया। जब किशोरी व उसके परिजनों ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed