फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle-nephew used to extort money during SP government: Yogi

सपा सरकार में चाचा-भतीजे करते थे वसूली : योगी

Fri, 10 Oct 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew used to extort money during SP government: Yogi
फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद
उरई। इंदिरा स्टेडियम में गुरुवार को जिले को सौगात देने के दौरान सीएम ने सपा की पिछली सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में एक जिले में एक माफिया होता था। डकैती, अपहरण, वसूली से लोग डरे सहमे रहते थे। बेटी का शाम से घर से निकलना दूभर था। चाचा-भतीजे की वसूली चलती थी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अब हमारी डबल इंजन सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि बेटी, बहू पर अत्याचार करे। व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूली बंद है। डबल इंजन सरकार में बेटी, बहू को कोई परेशान करेगा तो अकेले चौराहे पर यमराज खड़ा मिलेगा। यही हाल व्यापारियों का भी है, उनसे गुंडा टैक्स की वसूली की किसी ने हिम्मत की तो वह सीधा जहन्नुम जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के गुंडे सामाजिक पुरोधाओं के स्मारक तोड़ने की बात करते हैं, लेकिन हम समाज को इस तरह तोड़ने की कोशिश नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में जब कोई नौजवान या व्यक्ति यूपी से बाहर रोजी रोटी के लिए जाता था तो दूसरे प्रदेशों में उसे खराब नजरों से देखा जाता था। अब यूपी का व्यक्ति दूसरे प्रदेश में जाता है तो लोग उसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने 1824 करोड़ की कुल 305 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 165 परियोजनाओं का लोकार्पण और 140 का शिलान्यास किया गया।इस दौरान उन्होंने इंदिरा स्टेडियम में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सीएम ने बच्चों को श्रीअन्न भी खिलाया और कई योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछली सरकार में खेत से फावड़ा तक चोरी हो जाता था : स्वतंत्र देव
इस अवसर पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में खेत में रखा फावड़ा भी चोरी हो जाता था लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है। गुंडे, माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है। अब लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा ने भी विचार रखे।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बाबा बालकदास, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी, प्रतिनिधि विजय चौधरी, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, संतराम सिंह सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, अजीत सिंह बेरा, नेहा पुनीत मित्तल, रामू महाराज, लालजी पूनम निरंजन, प्रशांत अवस्थी, नीतीश वर्मा, अभय द्विवेदी, आशीष मिश्रा, श्रीकांत चौहान,रवि शिवहरे कदौरा, डॉ. नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद

फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद

फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद

फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद

फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद

फोटो - 10 मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed