फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle killed his nephew by stabbing him with a temple sword

Jalaun News: चाचा ने मंदिर की सांग घोंप कर भतीजे को मार डाला

Tue, 01 Oct 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 01 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed his nephew by stabbing him with a temple sword
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में मंदिर के बाहर शराब पी रहे चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। इस पर गुस्साए चाचा ने मंदिर में गड़ी सांग (त्रिशूल) उखाड़कर उसके पेट पर घुसेड़ दी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी अरुण कुमार अहिरवार (26) अपने चाचा बाबू अहिरवार (48) के साथ घर के बाहर बने काली माता मंदिर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद होने लगा। इस पर भतीजे ने चाचा को धक्का दे दिया। गुस्साए चाचा ने मंदिर में गड़ी सांग उखाड़कर अरुण के पेट में घुसेड़ दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़़ा। शोर सुन दौड़े लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, लेकिन वह मौके से भाग गया। सीओ कालपी डा. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि मृतक की पत्नी सपना की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर किया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता के घर के बंटवारे से खुश नहीं था अरुण
कदौरा। शिवप्रसाद ने अपने दोनों पुत्रों शिवकुमार व अरुण के बीच जमीन व घर का बंटवारा कर दिया था। लेकिन इससे अरुण खुश नहीं था। चाचा बाबू के कोई संतान नहीं है। इस पर वह उसे रात में अपने साथ ले गया और शराब पीने के दौरान जमीन नाम करने की बात करने लगा। इस पर दोनों में विवाद हुआ तो चाचा ने उसकी हत्या कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed