{"_id":"5d8d08118ebc3e015f566f52","slug":"uncle-beats-nephew-with-sticks-in-plot-dispute-orai-news-knp5161113157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में चाचा ने भतीजे को लाठी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के विवाद में चाचा ने भतीजे को लाठी से पीटा
विज्ञापन
माधौगढ़। प्लाट के विवाद में चाचा ने अपने साथियों के साथ भतीजे को जमकर लाठियों से पीट दिया। जिसमें भतीजे को काफी चोटें आई हैं। भतीजे ने चाचा व उनके दो साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुरा में प्लाट की जगह को लेकर हरनारायण (45) पुत्र बालादीन पाल का चाचा उदय करन पुत्र मूंगालाल से पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर जगह को लेकर चाचा-भतीजे में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर तब मामला शांत हो गया था। लेकिन रात में चाचा उदयकरन अपने दो अज्ञात साथियों के साथ हरनारायण के खेत पर पहुंचा और उसे लाठियों से पीटने लगे।
शोरगुल सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर व किसान दौड़े तो हमलावर भाग निकले। परिजनों ने हरनारायण को सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट के चलते डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरनारायण ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।